Sunday, August 9, 2020

स्वस्थ होने पर 6 लाेगाें को किया डिस्चार्ज

काेराेना संक्रमण से ठीक हाेने पर 6 लाेगाें काे रविवार काे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इनमें मिलिन्द निवासी ज्योति नगर, रूखसाना, योगेश निवासी छनेरा, राहुल कैथवास निवासी छैगांवमाखन, दशरथ पटेल निवासी ग्राम गंंुजली एवं दीपू कुमार चौहान निवासी ग्राम मूंदी शामिल है। वहीं एडीएम ने रविवार को 5 नए कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए। इसमें गली नंबर 1 भैरो तालाब वार्ड, वार्ड नंबर 33 ज्योति नगर, नूरानी मस्जिद खानशाह वली, गुलशन किराना के पास को नगर एवं वार्ड नंबर 13 छनेरा शामिल है। इधर, रविवार को तीन कंटेनमेंट एरिया को भी मुक्त घोषित किया गया। इसमें पंधाना तहसील के ग्राम आरूद, एलआईजी कॉलोनी पंधाना एवं ग्राम सिरसौद बंजारी शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6 will be discharged when healthy


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/6-will-be-discharged-when-healthy-127603520.html

No comments:

Post a Comment