गांवों में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। न मास्क पहन रहे न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। मंगलवार को गांव में प्रतिबंध के बावजूद साप्ताहिक हाट बाजार लगा। इसमें लोगों की
भीड़ उमड़ी।
जन्माष्टमी और हाट बाजार के कारण बाजार में लोगों ने खरीदारी की। इसी तरह बैंक ऑफ इंडिया के बाहर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि लेने के लिए लंबी कतार लगी रही। इस दौरान लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाई। भीड़ की सूचना मिलने पर पिपलोद थाना क्षेत्र के एसआई भागवत लोखंडे ने मौके पर पहुंचकर चालानी कार्रवाई की। बिना मास्क के घूमते हुए 19 लोगों का और 4 बाइक सवार के चालान बनाकर 2900 रुपए के चालान बनाए। लोगों को समझाइश दी कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। जिस तरह से आप घूम रहे हो, इससे आप और आपका परिवार संकट में आ सकता है। इसलिए जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकलें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/corona-is-not-over-yet-despite-the-ban-the-haats-crowds-gathered-127610367.html
No comments:
Post a Comment