Tuesday, August 11, 2020

घटना के कारणों का पता लगाने जाँच में जुटी पुलिस , सुरक्षा इंतजाम न होने से हुई मजदूर की मौत

माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित शंकर नगर जैन मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान सेंटिंग बाँधते समय सोमवार को ऊँचाई से गिरकर घायल हुए श्रमिक की मौत के मामले की जाँच करते हुए पुलिस ने मकान मालिक वीरेंद्र यादव निवासी शंकर नगर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। वहीं हादसे में मृत श्रमिक के साथियों से पूछताछ में पता चला है कि कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने से हादसा हुआ और मजदूर की मौत हुई। इस संबंध में जाँच अधिकारी एएसआई राजेंद्र प्रसाद अहिरवार ने बताया कि देर रात स्वास्तिक अस्पताल से सूचना मिली थी कि शंकर नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान की सेंटिंग का कार्य करते समय एक श्रमिक सिहोरा हिनौता निवासी कुर्रई पटैल पिता छब्बी लाल पटैल उम्र 35 वर्ष काफी ऊँचाई से नीचे गिर गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुँची और मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी गयी थी। वहीं मृत श्रमिक के साथी हेमराज, सुनील व मंजूबाई के बयान दर्ज किए गये थे। जाँच के दाैरान मंगलवार को पता चला कि मकान वीरेंद्र यादव का है जिससे पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा व लापरवाही उजागर होने पर मामला दर्ज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/police-engaged-in-investigation-to-find-out-the-cause-of-the-incident-worker-died-due-to-lack-of-security-arrangements-127610366.html

No comments:

Post a Comment