Sunday, August 2, 2020

मार्केट खुला, एमजी राेड पर एक मरीज मिला ताे सिर्फ घर सील किया, ताकि रक्षाबंधन की खरीदी चलती रहे

काेराेना वायरस संक्रमण फैलने के खाैफ में जहां प्रदेश के अधिकतर जिलाें में रविवार काे लाॅकडाउन रहा। वहीं, देवास जिले के जनप्रतिनिधि और प्रशासन त्याेहाराें काे लेकर पाॅजिटिव नजर अाया। शनिवार के बाद रविवार काे भी लाॅकडाउन में छूट कायम रही। शहर का पूरा मार्केट खुला। इतना ही नहीं, रविवार काे शहर के मेन बाजार एमजी राेड पर एक काेराेना मरीज निकला ताे पूरे बाजार काे कंटेनमेंट एरिया बनाने के बजाय सिर्फ मरीज के घर काे कंटेनमेंट बनाया गया, ताकि बाजार में रक्षाबंधन की खरीदी चलती रहे।
जिला संकट प्रबंध समिति में शामिल जनप्रतिनिधियाें ने त्याेहाराें के दाैरान शनिवार और रविवार के लाॅकडाउन में छूट देने का अभिमत दिया था, जिसके चलते जिला प्रशासन ने शुक्रवार काे आदेश जारी कर शनिवार और रविवार के लाॅकडाउन में छूट दे दी थी। इसके चलते ईद पर शनिवार काे बाजार खुला रहा। रविवार काे भी मार्केट खुला रहा। रक्षाबंधन की खरीदी के लिए लाेगाें काे परेशान नहीं हाेना पड़ा। खरीदी के चलते बाजार में भारी भीड़ रही।

घर के आगे लगाए बैरिकेड्स, बाकी बाजार खुला रहने दिया
रविवार सुबह उस समय प्रशासन के लिए बड़ी चिंता खड़ी हाे गई, जब एमजी राेड पर जैन मंदिर के सामने एक व्यक्ति की काेराेना रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। घर के आसपास के इलाके काे कंटेनमेंट एरिया बना कर सील करना हाेता है। ऐसा किया जाता ताे रक्षाबंधन की खरीदी वाले दिन लाेग परेशान हाे जाते, क्याेंकि यह मुख्य बाजार है। प्रशासन ने घर के आगे बेरिकेड्स लगाए। मरीज पहले से ही अमलतास हाॅस्पिटल में भर्ती है। घर के बाकी 3 सदस्याें काे भी क्वारेंटाइन कर दिया। बाजार सील नहीं किया, जिससे खरीदी चलती रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Market opened, found a patient on MG Raid, only sealed the house, so that the purchase of Rakshabandhan would continue.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/market-opened-found-a-patient-on-mg-raid-only-sealed-the-house-so-that-the-purchase-of-rakshabandhan-would-continue-127579940.html

No comments:

Post a Comment