Tuesday, August 4, 2020

मंदिरों में भजन, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा, घरों में होंगे पाठ व दीपोत्सव

बुधवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास होगा। इस उपलक्ष्य में देश भर में जश्न मनाया जा रहा है। सागर में भी इसको लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर के मंदिरों में जहां भी सुविधा है वहां रिकॉर्डेड भजन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा को बजाया जाएगा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पंडित पुजारी संघ ने मंदिरों के पुजारियों से चर्चा कर यह निर्णय लिया है कि सभी जगह रिकॉर्डेड भजन ही बजाए जाएं। ताकि मंदिरों में भीड़ जमा न हो। इसके तहत शाम को 7 से 8 बजे त घरो में और मंदिरों में शुद्ध घी के दिए जलाए जाएंगे। शहर के परेड मंदिर, बाघराज देवी मंदिर, वृन्दावनवाग मंदिर,भूतेश्वर मंदिर आदि में सुंदरकांड पाठ, भजन आदि बजाए जाएंगे और शाम को 5 दीपक जलाएं जाएंगे। जबकि चम्पाबाग मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, रामदरबार, रामबाग मंदिर सहित सभी मंदिरों में शाम 7 बजे घी के दीपक जलाए जाएंगे। संत पुजारी संघ के अध्यक्ष पंडित शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि सदियों बाद दीपावली के अलावा भी दीपोत्सव मनाने का अवसर आया है। दीपावली भगवान राम के लंका विजय पर अयोध्या वापसी पर मनाई जाती है और आज का दिन भगवान के मंदिर के भूमिपूजन का बहुप्रतीक्षित अवसर है, जो दीपावली से कम नहीं है। पुजारी संघ का निर्णय है कि प्रत्येक मंदिर में पुजारी तो दिए जलाएंगे ही साथ ही सभी सनातन धर्मावलम्बियों से भी अपील है कि वे अपने अपने घरों में शाम 7 से 8 बजे के बीच घी के दीपक जलाएं।

सदर में 101 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग, घर-घर होगा वितरण
मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में सदर के मंदिरों में 101 किलो मोतीचूर के लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। राजकमल केशरवानी ने बताया कि हम करीब 30 लोग वर्ष 1990 में कार सेवा के लिए भी अयोध्या गए थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सिर्फ 5 लोग ही भगवान को भोग अर्पित करेंगे। घर-घर जाकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
कलाकार देंगे बुंदेली लोक नृत्यों की प्रस्तुति, सोशल मीडिया से होगा लाइव प्रसारण
नवल कला केंद्र द्वारा राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में बुंदेली लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। केंद्र के संचालक मयंक तिवारी ने बताया कि शाम 6 बजे से होटल रामसरोज पैलेस में यह प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान 101 दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कोरोना के चलते लोगों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा

विहिप ने शुरू किया अखंड रामायण पाठ, आज होगा समापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सागर ने लेहदरा नाका में जिलाध्यक्ष अजय दुबे के संयोजन में अखंड रामायण का पाठ शुरू किया। समापन बुधवार को अयोध्या में भूमिपूजन के बाद होगा। इसके बाद पूर्णाहुती, प्रसाद वितरण, दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। विहिप ने सभी से अपील की है कि सब अपने घरों में कम से कम पांच दीपक जलाएं। भजन कीर्तन करें। अखंड रामायण पाठ में विहिप के जिलाध्यक्ष अजय दुबे, बसंत श्रीवास्तव, प्रेमशंकर दुबे, अनिल भट्ट, पवन तिवारी, लाल सिंह चढार, अभय खाटोल, मनोज चंदेल, दस्सू तिवारी, धर्मेंद्र आठया, ब्रजभान पटेल, लोकेश साहू, राधा रानी आदि शामिल हुए।

गुलाब बाबा मंदिर से लाइव होगा सुंदरकांड का पाठ
गुलाब बाबा मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि सभी भक्त अपने घर से 10-12 दीपक लाकर शाम 6 बजे गुलाब बाबा मंदिर परिसर में लाकर जलाएं। यहां शाम 7.32 बजे से संगीतमयी सुंदर कांड पाठ होगा। इसका फेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट भी होगा।
धर्म रक्षा संगठन के सदस्य जलाएंगे घी के दीप
धर्म रक्षा संगठन के सदस्य अपने अपने घरों के बाहर रात 8 बजे घी के 5-5 दीपक जलाएंगे। पूजन, आरती एवं हनुमान चालीसा भी सभी करेंगे। संगठन के अध्यक्ष सूरज सोनी ने सभी शहरवासियों से घर पर दीप जलाने की अपील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhajans, Sunderkand and Hanuman Chalisa in temples, lessons and Deepotsav will be in homes


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/bhajans-sunderkand-and-hanuman-chalisa-in-temples-lessons-and-deepotsav-will-be-in-homes-127586532.html

No comments:

Post a Comment