कॉलेजाें में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पाेस्ट ग्रेजुएट (पीजी) काेर्स के पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने गाइड लाइन जारी कर दी है। यूजी में प्रवेश के लिए 5 व पीजी के लिए 13 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन ऑनलाइन होगा। 3 किस्तों में फीस भी ऑनलाइन जामा करनी होगी। पहली किस्त में छात्र को 50 प्रतिशत राशि देना हाेगा।
उच्च शिक्षा का सत्र 1 अक्टूबर से शुरू होगा। मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में ऑनलाइन- ऑफलाइन एडमिशन की गाइडलाइन जारी कर दी है। 5 से 20 अगस्त तक छात्र बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए जैसे यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। एमकॉम, एमए और एमएससी जैसे पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए 13 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। रजिस्ट्रेशन https://ift.tt/2NI0TiG पाेर्टल के जरिए होंगे। खास बात यह है कि इस बार काउंसिलिंग ऑनलाइन ही होगी। बाकी के 2 चरण सीएलसी यानी कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के होंगे। हालांकि इसके आवेदन ऑनलाइन होंगे और उसी प्रक्रिया से होंगे।
तैयारी- 3 किस्तों में फीस की सुविधा, यूजी के लिए 28 अगस्त से 2 सितंबर तक जमा होगी फीस
28 काे आएगी यूजी की सूची
12वीं की मेरिट के आधार पर यूजी में एडमिशन की पहली सूची 28 अगस्त को आएगी। जिस छात्र को जो कॉलेज मिलेगा, उसमें उसे 2 सितंबर तक फीस और दस्तावेज जमा करना होंगे। पहले बच्चे 9 कॉलेज ही च्वाइस के रूप में भर पाते थे। इस बार 15 कॉलेज च्वॉइस के रूप में भर सकते हैं। पीजी में एडमिशन की पहली सूची 4 सितंबर को आएगी। 13 तक फीस जमा करना होगी। ऑनलाइन कॉलेज अलॉटमेंट के बाद छात्रों को शुरुआत में आधी फीस ही जमा करना होगी। शेष 50 प्रतिशत राशि दाे बार में दी जा सकेगी। कॉलेज एक साथ पूरी फीस नहीं मांग सकेंगे।
सीट बढ़ाई न फीस
उच्च शिक्षा विभाग ने किसी भी पाठयक्रम में सीटें व फीस बढ़ाने पर सख्ती से राेक लगाई है। यदि कहीं छात्राें की संख्या ज्यादा हुई ताे सीट बढ़ाने के लिए अनुमति लेना हाेगा। हरदा के सरकारी विवेकानंद काॅलेज में पहले से ही संख्या ज्यादा है। इस कारण बीते साल विभिन्न पाठयक्रमों में ली गई फीस व उपलब्ध सीटाें में काेई वृद्धि नहीं की गई है।
आज से आएंगे प्राेफेसर
प्राेफेसराें काे 4 अगस्त से काॅलेजाें में पहुंचने के निर्देश हैं। हालांकि इस दिन भुजरिया की छुट्टी है, इसलिए वे बुधवार से अाएंगे। वे ऑनलाइन प्रक्रिया कॉलेज में ही बैठे-बैठे देखेंगे। सत्यापन आदि कार्य भी कॉलेज में ऑनलाइन ही करना हाेगा।
आज से पंजीयन शुरू हाेगा
ऑनलाइन पंजीयन 5 अगस्त से शुरू हाेंगे। सीट व फीस में काेई वृद्धि नहीं की है। विवेकानंद लीड काॅलेज में सीट फुल हाेने पर सिराली के सरकारी व हरदा के माॅडल काॅलेज में भी उपलब्ध सीटाें पर एडमिशन की सुविधा रहेगी।
डाॅ. प्रभा साेनी, प्रभारी प्राचार्य, शा. विवेकानंद लीड काॅलेज हरदा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/today-in-ug-there-will-be-no-increase-in-registration-seat-and-fees-for-pg-from-august-13-127586534.html
No comments:
Post a Comment