Friday, August 7, 2020

आर्थिक तंगी से परेशान उपभाेक्ताओं के कंपनी काट रही बिजली कनेक्शन, नहीं दे रही मोहलत

बिजली कंपनी शहर के उपभाेक्ताओं से वसूली के लिए सख्ती दिखा रही है। लेकिन सरकारी विभागाें का 5 माह से बकाया बिजली बिल जमा नहीं हाेने पर भी अपनाे पर रहम, गैरों पर सितम की तर्ज पर कंपनी सरकारी विभागाें से बकाया वसूली में नरम रूख अपना रही है। लेकिन लॉकडाउन के कारण आर्थिक रूप से परेशान शहर के उपभाेक्ताओं काे मोहलत नहीं मिल रही है और उनकी कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। इधर, 34 शासकीय विभागाें ने करीब 5 माह से 20 लाख रुपए से अधिक का बकाया है।

482 काे नाेटिस जारी, अब काेर्ट में जाएंगे : बिजली कंपनी ने बताया कि 482 उपभाेक्ताओं काे नाेटिस जारी किए हैं। इन उपभाेक्ताओं पर 10 हजार रुपए से अधिक का बिल बकाया है। कंपनी ने 15 दिन का समय दिया है। साेमवार काे मियाद खत्म हाे जाएगी। इसके बाद बिजली कंपनी अधिवक्ता के माध्यम से काेर्ट में प्रकरण लगाएगी। इन उपभाेक्ताओं में 97 उपभाेक्ताओं पर 25 हजार से 1.50 लाख रुपए तक बाकी है।

लॉकडाउन का असर : राशि जमा नहीं की तो काेर्ट में प्रकरण दर्ज करेंगे

12 विभागाें काे सिर्फ नाेटिस दिया

इधर, कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि 50 हजार रुपए बकाया वाले 12 विभागाें काे बकाया बिल जमा करने का सिर्फ नाेटिस दिया है। इसमें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, मियाद खत्म हाेने के बाद भी कंपनी कार्रवाई करेगी, इसकाे लेकर संशय है। इधर, बिजली कंपनी लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रहे शहर के बकायादारों के घर-घर पहुंचकर बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट रही है।

7 कराेड़ बकाया : शहर में 19000 उपभोक्ता हैं। उपभाेक्ताओं से औसतन हर माह 3 कराेड़ रुपए का बिल जमा हाेता है। 7 कराेड़ रुपए बकाया है। लॉकडाउन की वजह से 5 माह से वसूली नहीं हाेने की वजह से बकाया राशि बढ़ गई है। इसी वजह से कंपनी सख्ती कर रही है। लेकिन सरकारी विभागाें पर भारी-भरकर राशि बकाया है। लेकिन अब तक काेई कार्रवाई नहीं हाे सकी है।

इनके काट दिए कनेक्शन

1- गाेलापुरा निवासी करन पिता पूनमचंद सेन का चार माह का 8167 रुपए बिजली बिल बकाया है। कंपनी की टीम ने उनसे बकाया राशि मांगी। राशि नहीं देने पर बिजली कनेक्शन काट दिया। अब उनके घर अंधेरा है।

2- खेड़ीपुरा निवासी कृष्णाबाई ने बताया कि लॉकडाउन में पहले से ही परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। तीन माह का बिजली बिल 9725 रुपए हाे गया है। कंपनी के कर्मचारी बार-बार तगादा कर रहे हैं। शुक्रवार काे कनेक्शन काट दिया। परिवार के लाेग प्राइवेट जाब करते हैं।

3- नार्मदीय धर्मशाला के पास रहने वाले नसीब पिता सिराजुद्दीन ने बताया कि लॉकडाउन में काम बंद हाे गया। लेकिन बिजली बिल बढ़ता गया। चार माह का बिल 17803 रुपए हाे गया है। कंपनी के कर्मचारी कनेक्शन काट गए। अभी ताे उनका टेंट का काराेबार शुरू भी नहीं हाे पा रहा है।

नाेटिस देकर 15 दिन का समय दिया है, नहीं ताे कनेक्शन काटेंगे

बकाया वसूली के लिए शहर के बकायादारों के साथ सरकारी विभागाें काे भी नाेटिस दिए हैं। इसमें 15 दिन का समय दिया गया। इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई हाेगी। इसी के साथ बिल वसूली के लिए प्रकरण न्यायालय में भी लगाए जाएंगे। शहर के उपभाेक्ताओं पर 7 कराेड़ रुपए बकाया है।
शैलेष जराठे, एई, शहर बिजली कंपनी, हरदा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरदा। शहर के बकायादार का कनेक्शन काटते हुए।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/the-company-is-cutting-power-connection-of-the-consumers-affected-due-to-financial-crisis-not-giving-time-127596972.html

No comments:

Post a Comment