Friday, August 7, 2020

8 साल बाद... एक किलो चांदी 69 हजार रु. पर पहुंची

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी तेजी जारी है। चांदी के भाव ने शुक्रवार को सराफा बाजार में 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और यह 69 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकी। 8 साल बाद चांदी इस भाव पर पहुंची हैं। कारोबारियों के मुताबिक चांदी के भाव में यह तेजी आगे भी रहेगी। सुबह जब सराफा बाजार खुला तो चांदी के भाव 68 हजार रुपए प्रतिकिलो थे। इसके बाद इसमें एक हजार रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई और भाव 69 हजार रुपए प्रतिकिलो हाे गए। चांदी के भाव बढ़ने की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर तेजी है। वहीं चांदी में भी निवेश बढ़ना है।
इधर सोने में रही 200 रु. की तेजी

सराफा बाजार में सोने के भाव में शुक्रवार को 200 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी रही और भाव 57,800 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। गुरुवार को भाव 57,600 रुपए प्रति दस ग्राम थे। सोने के भाव ने पहली बार इस स्तर पर पहुंचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/after-8-years-one-kilo-silver-69-thousand-rupees-arrived-at-127596973.html

No comments:

Post a Comment