Tuesday, August 11, 2020

900 लोगों के आधार कार्ड में त्रुटियां, नहीं ले पा रहे स्वनिधि योजना का लाभ

हम गौंड समाज के 900 लोग घूम-घूमकर जड़ी-बूटी, खारक, खोपरा, जीरा बेचने का काम करते हैं। सभी के आधार कार्ड में त्रुटियां हैं, जिसके कारण हमें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। वर्तमान में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 10 हजार रु. का कर्ज भी इसी कारण नहीं मिल पा रहा। त्रुटियां सुधरवाने बैंक जाते हैं तो हमें भगाया जा रहा है।
सिहाड़ा स्थित ग्राम सुदामापुरी के करीब दो दर्जन मजदूर मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे और आवेदन देकर आधार कार्ड में त्रुटि सुधारने का निवेदन किया। आवेदक सुनील धुर्वे ने बताया अगर हमें त्रुटि सुधार के बाद 10 हजार का कर्ज मिल जाए तो व्यवसाय कर परिवार पाल सकते हैं। मगर वर्तमान में भीख मांगना पड़ रहा है। आधार कार्ड में पिता का नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख, सरनेम में गड़बड़ी होने से बैंक वाले उन्हें भगा रहे हैं।

कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा- जरूरतमंदों को कर्ज जरूर दें
मंगलवार को कलेक्टर अनय द्विवेदी ने कलेक्टोरेट में बैंकर्स की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत प्रतिशत प्रकरण 20 अगस्त तक स्वीकृत करें और प्रकरणों में सहायता राशि भी जरूरतमंद पथ विक्रेताओं को वितरित करें। लीड बैंक प्रबंधक सिन्हा ने बैठक में बताया कि अब तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत एक हजार से अधिक आवेदन बैंकर्स द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं, उनमें से 159 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित भी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिन हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की जा चुकी है, उनमें नगर निगम खंडवा के 84, नगर परिषद मूंदी के 9, पंधाना 20, छनेरा के 26 तथा नगर परिषद ओंकारेश्वर के 20 हितग्राही शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Errors in Aadhaar card of 900 people, are not able to avail of the Swadnidhi scheme


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/errors-in-aadhaar-card-of-900-people-are-not-able-to-avail-of-the-swadnidhi-scheme-127610341.html

No comments:

Post a Comment