Monday, August 10, 2020

500 से ज्यादा वाहनों के पहिये थमे

बार्डर पर चेक पोस्ट बंद करने, डीजल पर वैट टैक्स कम करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से ट्रांसपोर्टर की तीन दिनी हड़ताल शुरू हो गई। खंडवा-बड़ोदरा बायपास मार्ग पर ट्रक खड़े रहे। हड़ताल से जिले में 500 से ज्यादा वाहनों के पहिये थम गए। वहीं आवश्यक वस्तुओं की सप्लाय भी प्रभावित होगी। सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट्स की मांगें नहीं मानने पर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल से तीन दिन में डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है।

ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाय ठप हो गई है। हालांकि सोमवार को पहला दिन होने से शहर में कोई असर नहीं दिखा। लेकिन अगले दो दिनों में इसका असर दिखेगा। ट्रांसपोर्टर ने बार्डर पर चेक पोस्ट बंद करने, डीजल पर वैट टैक्स कम करने, रोड टैक्स/गुड टैक्स में छूट देने और ट्रक चालकों को कोविड बीमा में शामिल करने की मांग की थी। ट्रांसपोर्टर असद शेख ने बताया बार्डर चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। डीजल पर वैट टैक्स बढ़ाने से डीजल भी महंगा हो गया है। लॉकडाउन में व्यापार ठप रहा। इसके चलते रोड व गुड टैक्स में छूट देने की भी मांग की गई थी। लेकिन अब तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। इसके चलते नुकसान उठाना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 500 vehicles stopped


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/more-than-500-vehicles-stopped-127606765.html

No comments:

Post a Comment