स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत नगर के 1474 हितग्राहियों का चयन नपा द्वारा किया गया है। योजना के तहत इन नपा द्वारा 10-10 हजार रुपए का लोन फेरी वालों को व्यवसाय करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। विधायक उमाकांत शर्मा ने चिन्हित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया। कोरोना संक्रमण के दौरान फुटकर व्यापार करने वाले हितग्राहियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना की शुरूआत की गई थी। योजना में स्टाल, ठेला एवं फेरी लगा कर व्यवसाय करने वालों को व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना ब्याज के 10 हजार रुपए का लोन प्रदान किया जाना है। योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों को मिले इसके लिए नपा द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करवाया गया था। पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित हितग्राहियों को लोन देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सिरोंज नगर में चिन्हित हितग्राहियों को विधायक उमाकांत शर्मा ने स्वीकृति पत्र प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौर में जरूरतमंदों और गरीबों के लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोन लेने वाले हितग्राहियों से पूरी निष्ठा के साथ अपना रोजगार करने की बात भी कही। नपा सीएमओ रमाशंकर शर्मा ने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसी को ध्यान में रखते हुए 1474 हितग्राहियों का चयन किया गया है। इनके ऋण स्वीकृति के लिए बैंक के पास भेजे गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/proposal-sent-for-loan-approval-after-selecting-474-street-vendors-127600375.html
No comments:
Post a Comment