संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की तीन नंबर में 660 मेगावाट बिजली उत्पादन के दौरान टरबाइन में तकनीकी खराबी आने से यूनिट बंद करनी पड़ी। जबकि कुछ दिनों बाद पीजी टेस्ट होना था। तकनीकी खराबी आने के कारण टेस्टिंग नहीं हो पाई। 6 अगस्त की रात 11: 56 बजे एलएनटी पावर कंपनी और मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अधिकारी की मौजूदगी में तीन नंबर यूनिट को 660 मेगावाट पर लाया जा रहा था, लेकिन यूनिट 620 मेगावाट आने के बाद टरबाइन में वाइब्रेशन तेजी से बढ़ने लगा जिसको देखते हुए इंजीनियर भी सकते में आ गए और यूनिट को इमरजेंसी बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है ऐसी पहली समस्या सामने आई है। वैसे तो तीन नंबर यूनिट अभी गारंटी पिरियड में है। जिसका निर्माण कार्य भी एलएनटी पावर कंपनी द्वारा किया गया था। कंपनी के अधिकारियों ने इस यूनिट की जानकारी जापान के इंजीनियर्स तक ऑनलाइन पहुंचाई है। इंजीनियर्स ने टरबाइन की तकनीकी खराबी देखी।
सिंगाजी विद्युत परियोजना : 2 और 4 नंबर यूनिट से हो रहा है उत्पादन
सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की एक नंबर यूनिट का मेंटेनेंस किया जा रहा है। वहीं 600 मेगावाट की दो नंबर यूनिट और 660 मेगावाट की 4 नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन किया जा रहा है। इन दोनों यूनिटों से लगभग 1000 मेगावॉट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। बारिश कम होने से बिजली की डिमांड लागत बढ़ती जा रही है।
3 नंबर यूनिट की टरबाइन से अचानक वाइब्रेशन बढ़ने के कारण यूनिट को बंद करना पड़ा है। एलएनटी पावर कंपनी द्वारा टरबाइन को देखा जा रहा है कि इसमें आखिर ऐसी क्या खराबी आई है। जापान के इंजीनियर्स को कुछ जानकारियां भेजी हैं। वे फाल्ट ढूंढ़ने में लगे हैं।
- वीके कैलासिया, ईडी, सिंगाजी ताप परियोजना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/vibration-increases-in-turbine-number-3-unit-closed-127600410.html
No comments:
Post a Comment