नेपानगर विधानसभा उप चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। सुमित्रा कास्डेकर द्वारा विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई है। प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ऑनलाइन सर्वे करा रही है। इसमें कार्यकर्ता और आमजन द्वारा अब तक 1894 वोट डाले गए हैं। सबसे अधिक 886 वोट नंदकिशोर धांडे को मिले हैं। जबकि रामकिशन पटेल को 143, अंतरसिंह बर्डे को 767 और गनसिंग पटेल को सबसे कम 58 वोट मिले हैं।
भाजपा पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर और मंजू दादू के बीच किसे टिकट देना है, इसको लेकर असमंजस में है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रही है। प्रारंभिक तौर पर फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन सर्वे की लिंक जारी की गई है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता और विधानसभा की जनता का मन टटोलने की कोशिश की जा रही है। इस लिंक में पूछा जा रहा है कि नेपानगर विधानसभा से कांग्रेस से योग्य और शिक्षित प्रत्याशी कौन होना चाहिए।
सर्वे में शिक्षित प्रत्याशी की तरफ लोगों का रूझान
सर्वे में अधिकांश लोगों ने शिक्षित व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाने की वकालत की है। यही कारण है कि सर्वे में शिक्षक पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आए नंदकिशोर धांडे को सबसे अधिक वोट मिले। दूसरे नंबर पर 2016 के विधानसभा उप चुनाव में मंजू दादू से शिकस्त खा चुके अंतरसिंग बर्डे तथा तीसरे स्थान पर 2008 और 2013 में प्रत्याशी रहे रामकिशन पटेल हैं। आदिवासी नेता गनसिंग पटेल महज 58 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इन्हीं में से किसी एक को उम्मीदवार बनाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/online-survey-for-congress-candidate-1894-activists-and-people-voted-127600411.html
No comments:
Post a Comment