भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व साेमवार काे मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर इस साल सवार्थ सिद्धि व अायुष्मान दीर्घायु संयाेग बना है। यह याेग 29 साल बाद बना है। ज्याेतिष डाॅ. अशाेक शास्त्री ने बताया इसी दिन चंद्रमा का ही श्रवण नक्षत्र है। मकर राशि का स्वामी शनि अाैर सूर्य दाेनाें अायु बढ़ाते हैं। ज्याेतिषाें ने बताया इस बार भद्रा सुबह 9.29 बजे तक रहेगा। सुबह 9.30 से 10.46, दाेपहर 1.37 से 7.17 व शाम 7.17 से 8.57 बजे तक मुहूर्त शुभ है। रक्षाबंधन के दिन ही ब्राह्मण श्रावणी उपाकर्म भी करेंगे। इसके तहत सुबह दैनिक क्रियाअाें से निवृत्त हाेने के बाद स्नान, फिर काेरे जनेऊ की पूजा की जाएगी। डाॅ. शास्त्री के अनुसार श्रावणी उपाकर्म वैदिक ब्राह्मणों को वर्ष भर में आत्मशुद्धि का अवसर प्रदान करता है। इस दिन खुद अपनी आत्मशुद्धि के लिए अभिषेक और हवन किए जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/today-after-29-years-on-rakshabandhan-svidhi-siddhi-and-ayushman-longevity-127579956.html
No comments:
Post a Comment