Sunday, August 2, 2020

ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में 1 की माैत

खंडवा-बड़ौदा हाईवे के समीप निसरपुर पुनर्वास स्थल के करौंदिया सर्विस राेड पर रविवार दाेपहर 2 बजे ट्रैक्टर व
बाइक की भिड़ंत हाे गई। बाइक सवार की माैत हाे गई। मृतक शोभाराम पिता करसन (50) निवासी जलखेड़ा है। जाे अपनी भतीजी को विरपोस (घर आने का निमंत्रण) देने जलखेड़ा से निसरपुर आया था। भतीजी के यहां से जलखेड़ा जाते समय हादसा हाे गया। सूचना मिलने पर निसरपुर चौकी प्रभारी नरपत जमरा घटनास्थल पहुंचे। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पीएम कर परिजन को सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/1-beat-in-quad-bike-collision-127579960.html

No comments:

Post a Comment