उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार की शाम को इंतकाल हो गया। राहत इंदौरी की यादें हरदा से भी जुड़ी हुई हैं। राहत इंदौरी ने 1971 में कांग्रेस नेता एकनाथ अग्रवाल की शादी में सेहरा गाया था। इस बात का जिक्र खुद उन्होंने ही 2008 में कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर मिडिल स्कूल ग्राउंड पर हुए कवि सम्मेलन में किया था।
सम्मेलन में शायरी पढ़ने की शुरुआत के पहले उन्होंने कहा था कि मैं 35 साल पहले हरदा में एकनाथ सेठ की शादी का सेहरा गाने आया था। यह सेहरा मैंने 300 रुपए में गाया था। अब कोई 3 करोड़ दे तो भी नहीं गाऊ। राहत साहब ने यह भी कहा कि कमल पटेल एक जमीनी नेता हैं। उनके जन्मदिन पर यह हुजूम ही इसका उदाहरण है। उन्होंने हरदा की जनता की प्रशंसा करते हुए कहा था कि सच में यह शहर मप्र का ह्रदय स्थल है। वहीं सम्मेलन के संयोजक देवीसिंह सांखला ने कहा कि राहत इंदौरी कवि सम्मेलन और मुशयरों की जान रहे हैं। हरदा जैसे छोटे से शहर में 12 साल पहले उनकी आदम होना बेहद ही सुखद रहा है। वे एक शानदार और जिंदादिल शख्सियत थे। वहीं हरदा के रीगल स्टूडियो के इकबाल भाई और इकलाख भाई से राहत साहब का दोस्ताना रहा है। वे उनके घर में आ चुके हैं। इकबाल भाई का कुछ साल पहले इंतकाल हो चुका है। इकलाख भाई को जैसे ही राहत साहब के इंतकाल की खबर मिली। उनकी आंखें नम हो गईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/300-sung-at-the-congress-leaders-wedding-in-1971-sehra-ministers-birthday-kavi-sammelan-2008-127610337.html
No comments:
Post a Comment