Thursday, July 23, 2020

प्रतिबंध के बावजूद राजस्थान के श्रद्धालुओं को जारी कर दी परमिशन, फिर दर्शन से रोका

महाकाल मंदिर में मप्र के बाहर के श्रद्धालुओं के आने पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद 22 जुलाई को मंदिर समिति ने राजस्थान भीलवाड़ा के सांवरिया सोनी और साथियों को ऑनलाइन परमिशन जारी कर दी। जब वे गुरुवार को दर्शन के लिए निजी वाहन से पहुंचे तो शंख द्वार पर उनकी आईडी देखकर सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश से इंकार कर दिया। उन्होंने मोबाइल पर आई परमिशन दिखाई लेकिन सुरक्षाकर्मियों व पुलिस का कहना था मप्र के बाहर के दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक है। सोनी ने बताया मंदिर समिति के पदाधिकारियों से
भी चर्चा की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उनका कहना है यदि मप्र के बाहर के श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं देना है तो उन्हें परमिशन क्यों जारी की गई। एेनवक्त पर उन्हें
दर्शन से रोक दिया। इसकी शिकायत मंदिर समिति को की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/permission-issued-to-devotees-of-rajasthan-despite-ban-then-stopped-from-visiting-127546194.html

No comments:

Post a Comment