Saturday, July 25, 2020

लॉकडाउन में खुली मिली किराने की दुकान को किया सील

प्रशासन द्वारा शनिवार और रविवार को शहर में टोटल लॉकडाउन किया गया है, लेकिन कुछ जगह पर शासन के निर्देशों का पालन होते हुए नहीं दिखाई दे रहा है। प्रशासन काे लॉकडाउन के दाैरान सेमरी हरचंद में गोस्वामी बेकरी की दुकान खुली मिली, जिस पर ग्राहकों की अनावश्यक भीड़ जुटी हुई थी। जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शनिवार एवं रविवार को टोटल लॉकडाउन किया गया है जनता कर्फ्यू में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कोई भी दुकान नहीं खुली रहेगी निर्देशों का पालन नहीं होने पर दुकान को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने स्टेट हाईवे रोड से गुजरने वाले वाहनों में बिना मास्क पहने मिलने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की और उनसे जुर्माना वसूल किया। नायब तहसीलदार आरके झरबड़े ने बताया कि भ्रमण के दौरान जो लोग बिना मास्क के मिले उन पर चालानी कार्रवाई की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/grocery-store-opened-in-lockdown-sealed-127553250.html

No comments:

Post a Comment