Friday, July 24, 2020

आंखों के ऑपरेशन के लिए चरक में बनेगा माड्यूलर थियेटर

चरक अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाया जाएगा। इस तरह के ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण फैलने का खतरा कम रहता हैं। आंखों के ऑपरेशन माधवनगर अस्पताल में होते थे। अभी माधवनगर अस्पताल को कोविड सेंटर बना रखा हैं। ऐसे में आंखों से जुड़े रोगों की ओपीडी तो चरक अस्पताल में शुरू कर दी लेकिन आॅपरेशन नहीं हो पा रहे। नोडल अधिकारी डॉ. नीलेश चंदेल ने बताया कि मोतियाबिंद सहित आंखों के अन्य ऑपरेशन के लिए चरक अस्पताल में मॉड्यूलर आॅपरेशन थियेटर बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। प्रस्ताव बनने के बाद इसे वित्तीय स्वीकृति के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/modular-theater-will-be-built-in-charak-for-eye-operation-127549819.html

No comments:

Post a Comment