Thursday, July 23, 2020

मेरी छवि धूमिल करने वालों पर करो कार्रवाई: राजश्री

शमशाबाद विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह ने अपने भतीजे स्व. लोकेंद्र प्रताप सिंह की दोनों बेटियों अनिध्या सिंह और समृद्धि द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए गुरुवार को एसपी विनायक वर्मा को दो ज्ञापन सौंपे है। ज्ञापन में उनकी और उनके पति की छवि धूमिल करने के प्रयासों के मामले में 9 लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की है।
इस मामले में एसपी ने सीएसपी को जांच अधिकारी बनाया है। विधायक द्वारा सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि स्व. लोकेंद्र सिंह का सभी जरूरी उपचार कराया गया। चूंकि उन्हें कैंसर था और 4 मई को पेट में तकलीफ होने पर भोपाल में उपचार के लिए जांच कराई तो कैंसर का फोर्थ स्टेज पर ही पता चल सका था। विगत 4 जून को लोकेंद्र की मृत्यु हो गई थी। उसकी देखरेख मेरे और मेरे पति द्वारा ही की गई। वे विदिशा में उनके निवास पर ही रहे । उन्होंने अपनी इच्छा से 23 मई को अंतिम वसीयत की है। इसमें 7 स्थानों पर उन्हें नामिनी बनाया गया है। विधायक ने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि दोनों बेटियां अपनी मां के साथ रहती हैं। मां का पहले ही तलाक हो चुका है। मां को दो मकान, नगदी सहित जेवर दे दिए गए थे। विधायक ने कहा कि कांग्रेस नेता आनंद प्रताप सिंह मेरे और मेरे परिवार से राजनैतिक द्वेष रखते हैं। उसके बरगलाने पर ही अनिध्या और समृद्धि सहित अन्य ने उन पर निराधार आरोप लगाए हैं। शमशाबाद विधायक ने इस मामले में स्व. लोकेंद्र प्रताप सिंह की बेटियों अनिध्या सिंह, समृद्धि सिंह, आनंद प्रताप सिंह, करतार सिंह, सोनू यादव गोलना, कुलदीप रत्नाकर शमशाबाद, बृजेश मेहर शमशाबाद, चैनसिंह मीणा शमशाबाद सहित कपिल शर्मा वामनखेड़ा के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग एसपी से की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/take-action-against-those-who-tarnish-my-image-rajshri-127546154.html

No comments:

Post a Comment