बार-बार चेतावनी और समझाइश के बाद भी मूल्यांकन के लिए शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के मूल्यांकन के दूसरे चरण में जिले में कुल 54 हजार 35 कॉपियां जांच के लिए आई थीं। इनमें से अभी तक 30 हजार 18 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो पाया था। ऐसे में अभी भी करीब 24 हजार 17 कॉपियों का मूल्यांकन होना शेष हैं। यही नहीं मूल्यांकन कार्य में जिले के करीब 34 शिक्षक लंबे समय तक अनुपस्थित रहे थे। जिले मुल्यांकन अधिकारी के नोटिस के बाद किसी तरह इनमें से 26 शिक्षक तो पहुंच गए, लेकिन आठ शिक्षक अभी भी मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचे हैं। इन आठ शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना है।
ओवरलोड...अन्य जिलों की कॉपियां भी जिले में ही चेक होने आईं
बता दें कि 12 कक्षा की स्थगित हुई परीक्षा में 12 विषयों की परीक्षा हुई थी। इनका मूल्यांकन 22 जून से जिला मुख्यालय पर शुरू हुआ था। शुरुआत में यहां मूल्यांकन के लिए 34 हजार 585 कॉपियां आई थीं। पिछले शनिवार को 19 हजार 450 कॉपियां और अन्य जिलों से सीहोर जिले में भेजी गईं। ऐसे में स्थिति बिगड़ गई क्योंकि पहले से ही जिले में पूरे मूल्यांकनकर्ता कॉपियां जांचने नहीं पहुंच रहे थे। बढ़ी हुई कॉपियों को देखते हुए जिला मूल्यांकन अधिकारी रविंद्र कुमार बांगरे ने सभी अनुपस्थित 34 शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए मूल्यांकन के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद किसी तरह अब तक 24 शिक्षक मूल्यांकन के लिए उपस्थित हुए हैं।
अनुपस्थित शिक्षकों के जवाब की समीक्षा होगी: 8 शिक्षक अब भी अनुपस्थित हैं। मूल्यांकन कार्य के नोडल अधिकारी एडीएम विनोद कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि अनुपस्थित शिक्षकों ने कारण प्रस्तुत किए हैं। उनके जवाब की समीक्षा की जाएगी। यदि कोई बिना कारण अनुपस्थित रहता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिजल्ट हो सकता है लेट माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं का रिजल्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह में घोषित करने की बात कही थी। पर दूसरे सप्ताह तक मूल्यांकन होगा, रिजल्ट लेट हो सकता है।
एक टेबल पर एक ही मूल्यांकनकर्ता बैठ रहा
बता दें कि जिला स्तरीय एक्सीलेंस स्कूल में 22 जून से मूल्यांकन कार्य चल रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मूल्यांकन कक्ष के बाहर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है, साथ ही प्रत्येक मूल्यांकनकर्ता के लिए एक टेबल की व्यवस्था की गई है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। पहले 30 जून तक मूल्यांकन पूरा करना था, लेकिन अभी मूल्यांकन पूरा होने में एक सप्ताह का और समय लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/notices-were-given-to-34-yet-26-teachers-came-to-check-the-copy-127469099.html
No comments:
Post a Comment