Saturday, April 11, 2020

पाेहरी के पूर्व विधायक ने एसडीओपी को धमकाया, ऑडियो हुआ वायरल

लॉकडाउन में बिना कागजात बाइक चला रहे दो युवकों को पोहरी एसडीओपी ने थाने में बिठाया तो सिंधिया के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा देने वाले सुरेश धाकड़ इतने भड़क गए कि रसूख दिखाते हुए एसडीओपी राकेश व्यास को धमका दिया। दोनों के बीच बहस का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें पोहरी के पूर्व विधायक धमकी भरे अंदाज में कह रहे हैं कि आप थाने में बंद कर सकते हो, चांटा नहीं मार सकते। जबकि, एसडीओपी बार-बार कह रहे हैं कि भाईसाहब मैंने उसे चांटा मारने की बात नहीं कही। मैंने तो सिर्फ इतना कहा कि तुम लॉकडाउन में थाने में क्यों आए। मैंने कह दिया था कि छोड़ दूंगा लेकिन अपने हिसाब से छोडूंगा। बाद में युवकों को तो पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अुनसार शुक्रवार को मनीष धाकड़ व एक अन्य युवक को एसडीओपी राकेश व्यास ने पोहरी चौराहे से पकड़ा था। दोनों को बाइक सहित थाने में बिठा लिया। मनीष ने थाने से सुरेश धाकड़ के बेटे जितेंद्र को फोन लगा दिया। जितेंद्र के कहने पर भी पुलिस ने दोनों को नहीं छोड़ा तो विधायक पुत्र थाने पहुंच गया। इसके बाद पूर्व विधायक ने एसडीओपी को फोन लगा दिया। इस घटना के बाद भी एसडीओपी पूर्व विधायक से हुई इस बहस के बारे में कुछ कहने से बचते रहे। एसडीओपी व्यास का कहना है कि दोनों लड़कों को रात में ही छोड़ दिया है। बाइक का रजिस्ट्रेशन व बीमा नहीं था। इसलिए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालान न्यायालय में पेश करेंगे।

मैंने गलत नहीं कहा
मैं नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कह रहा था। मैंने सिर्फ चांटे मारने वाली बात का विरोध किया। कुछ गलत भी नहीं कहा है। हमारे दोनों के बीच की बातचीत थी। एसडीओपी ने जानबूझर ऑडियो वायरल की है।
-सुरेश धाकड़,पूर्व विधायक पोहरी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former Pahiri MLA threatens SDOP, audio goes viral


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/former-pahiri-mla-threatens-sdop-audio-goes-viral-127151142.html

No comments:

Post a Comment