Monday, April 6, 2020

दुग्ध संघ के बानमोर प्लांट के संचालन पर संकट, कर्मचारियों की आवाजाही पर रोक, अब स्टाफ को प्लांट में ही रहना होगा


प्रदेश में इंदौर के बाद अब ग्वालियर में भी दुग्ध संघ द्वारा संचालित प्लांट के संचालन पर संकट आ गया है। बानमोर स्थित इस प्लांट में काम करने वाले 105 कर्मचारियों के ग्वालियर से बानमोर तक आने-जाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। यह निर्णय मुरैना में 10 से अधिक कोरोना पॉजिटिव निकलने और संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद लिया गया है। ग्वालियर प्रशासन ने रायरू के पास स्थित अपने बॉर्डर को सील कर दिया है। बानमोर प्लांट में दो शिफ्टो में 105 अधिकारी-कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से अधिकतर कर्मचारी ग्वालियर से ही बानमोर तक अप डाउन करते थे।

दुग्ध संघ ने कमिश्नर और कलेक्टर को लिखा पत्र- कर्मचारियों के लिए पास जारी कर दें

आवाजाही पर रोक लगने के बाद ग्वालियर दुग्ध संघ ने प्लांट के संचालन के लिए जिन 65 कर्मचारियों को सोमवार को बानमोर प्लांट पर भेजा था, अब वे अगले 14 दिन तक प्लांट परिसर में ही रहेंगे। इनके खाने-पीने का इंतजाम दुग्ध संघ करेगा। दुग्ध संघ के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा उन्होंने जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद किया है। संभागीय कमिश्नर और ग्वालियर कलेक्टर ने निर्णय लिया है कि अगर प्लांट का संचालन करना है तो बानमोर प्लांट परिसर में ही अधिकारी-कर्मचारियों को रुकना होगा। हालांकि दुग्ध संघ के अधिकारियों ने कमिश्नर और कलेक्टर को पत्र लिखकर कुछ अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पास बनाने का भी अनुरोध किया हैै।


ग्वालियर सीमा बंद कर दी है


-एसएस अली, सीईओ, ग्वालियर दुग्ध संघ

मुरैना के दूध पर रोक, शहर की सप्लाई पर नहीं होगा असर

ग्वालियर दुग्ध संघ को हर दिन 45 हजार लीटर दूध मिला करता था, लेकिन मुरैना से आने वाले 15 हजार लीटर दूध के कम हो जाने के बाद अब ग्वालियर दुग्ध संघ का प्रतिदिन का प्रोडक्शन घटकर 30 हजार लीटर दूध रह जाएगा। हालांकि इससे ग्वालियर शहर में सांची दूध की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि शहर में इस समय सांची दूध की सप्लाई 18 हजार लीटर प्रतिदिन की रह गई है।

इंदौर में बंद करना पड़ा था प्रोडक्शन

प्रदेश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित जिला इस समय इंदौर है। इंदौर दुग्ध संघ की प्रतिदिन की सप्लाई ढाई लाख लीटर दूध की थी, लेकिन कुछ दिनों के लिए इंदौर में दुग्ध संघ को अपना प्रोडक्शन बंद करना पड़ गया था। बाद में जब यह चालू हुआ तो इसकी सप्लाई डेढ़ लाख लीटर दूध तक रह गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-crisis-on-operation-of-dairy-union39s-banmore-plant-movement-of-employees-stopped-now-staff-will-have-to-stay-in-the-plant-071638-6984254.html

No comments:

Post a Comment