ग्वालियर| लॉकडाउन के कारण घर पर बेरोजगार बैठे श्रमिकों की मजदूरी में सरकार ने 325 रुपए महीने की वृद्धि कर दी। ऐसा महंगाई भत्ते को बढ़ाने से हुआ है। इसका फायदा सभी सेक्टर के श्रमिकों को मिलेगा। यह वृद्धि एक अप्रैल से की गई है जो 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। हर श्रमिक को अब पहले की तुलना में 26 दिन के काम के हिसाब से महीने में 325 रुपए ज्यादा मिलेंगे। दूसरी तरफ कुछ ऐसी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर पहुंचने लगी है कि फैक्टरी संचालक घर बैठे मजदूरों को वेतन नहीं दे रहे हैं जबकि इसके लिए श्रम विभाग पहले ही आदेश जारी कर चुका है।
श्रमिक की श्रेणी बढ़ा मानदेय
अकुशल श्रमिक 318 रुपए
अर्द्ध कुशल 351 रुपए
कुशल श्रमिक 404 रुपए
उच्च कुशल श्रमिक 454 रुपए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-increase-in-dearness-allowance-increases-the-wages-of-unemployed-workers-sitting-at-home-by-rs-325-071633-6984252.html
No comments:
Post a Comment