हजीरा स्थित संजय नगर में लॉकडाउन के दौरान बाइक चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के घटना के बाद बाइक ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बाइक बरामद की हैं।
थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि क्षेत्र के संजय नगर निवासी रवि शर्मा पुत्र रमेश शर्मा का गदाईपुरा में मकान बन रहा है। दो दिन पूर्व रवि संजय नगर स्थित घर के बाहर बाइक को खड़ा कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब रवि घर के बाहर आए तो उनकी बाइक गायब थी। उन्हाेंने बाइक चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची अाैर घटनास्थल पर जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान जब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखे तब बाइक चोरी से पहले एक बाइक पर दो युवक घटनास्थल की ओर आते दिखे। एक बाइक पर गली में घुसे दोनों युवक वापस लौटते समय अलग-अलग बाइक पर दिखे और उनके पास एक बाइक रवि की थी। इस पर पुलिस ने बाइक क्रमांक एमपी 07 एनई 2010 के आधार पर पड़ताल की तब दूसरी बाइक गदाईपुरा के बॉबी की निकली। पुलिस ने जब बॉबी से पूछताछ की तब उसने बताया कि बाइक को उदयभान तथा दिनेश लेकर गए हैं। इस पर पुलिस ने दिनेश जाटव पुत्र गोपाल जाटव निवासी मुरैना हाल निवासी गदाईपुरा व उदयभान सिंह उर्फ चुन्ना पुत्र हीरालाल राजपूत निवासी लक्ष्मण तलैया काे पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से रवि शर्मा की चोरी की बाइक व चोरी के लिए इस्तेमाल की गई बॉबी की बाइक को बरामद कर लिया। पकड़े गए चोर हलवाई का काम करते हैं। उनसे चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/went-into-the-street-with-a-bike-and-came-out-with-two-seen-in-cctv-camera-caught-127235068.html
No comments:
Post a Comment