स्वास्थ्य विभाग अपने कर्मचारियाें का इलाज एम्स के बजाय अब चिरायु अस्पताल में कराएगा। इसके आदेश बुधवार काे स्वास्थ्य आयुक्त डाॅ. सुदाम खाडे ने जारी किए हैं। मंगलवार काे एनएचएम में पदस्थ कर्मचारी की पत्नी ने वीडियाे जारी कर आराेप लगाए थे कि उनके पति काे काेराेना पाॅजिटिव आने पर एम्स में भर्ती किया गया है, लेकिन वहां ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा है।
हालांकि, बुधवार काे एम्स ने आराेपाें काे गलत बताते हुए कहा कि एम्स में भर्ती सभी 18 मरीजों का उपचार पूरे समर्पण के साथ निर्धारित प्रोटोकाॅल के तहत किया जा रहा है। लेकिन, अब स्वास्थ्य विभाग ने अपने समस्त अधिकारियााें और कर्मचारियाें का इलाज निजी अस्पतालाें में कराने का निर्णय लिया है। इससे पहले तक आला अधिकारियाें काे बंसल व चिरायु में भर्ती किया गया, जबकि कर्मचारियाें काे एम्स में भेजा जा रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/health-workers-will-be-treated-in-viva-instead-of-aiims-127131818.html
No comments:
Post a Comment