इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर राघवगढ़ गांव में 11 माह की बच्ची और ढाई साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां हुईं और दोनों ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत मंगलवार सुबह और बच्चे की मौत बुधवार सुबह हुई। बच्ची को दफना दिया गया। प्रशासन ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए नहींभेजा, जबकि बच्चे का शव पीएम के लिए भेजा है। वहीं प्रशासन ने जिस परिवार के बच्चों की मौत हुई उसके 19 सदस्यों सहित आसपास के लोगों को क्वारेंटाइन किया है।
पुलिस के अनुसार यह परिवार गांव के चौकीदार इब्राहिम पठान का है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे मेरे दूसरे नंबर के बेटे शाहिद के हैं। पहले बेटी की तबीयत खराब हुई। मंगलवार सुबह अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बुधवार को बच्चा बीमार हो गया। सुबह 5 बजे एंबुलेंस को कॉल किया। डेढ़ घंटे बाद वह आई। बागली ले जाते समयरास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बच्चों के मौत की जानकारी लगने पर डबलचौकी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शीला वर्मा ने टीम के साथ परिवार की स्क्रीनिंग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/sudden-health-worsens-vomiting-11-months-and-two-and-a-half-year-old-sister-and-brother-died-127131896.html
No comments:
Post a Comment