दीनदयाल नगर में घर के बाहर खड़े दृष्टिहीन युवक उदयपाल भदौरिया के कंधे और कमर में गोली लग गई। गोली कहां से आई, किसने चलाई, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लेकिन यह घटना उस समय हुई, जब शहर में लोग अपने-अपने घरों में दीपक जलाने के साथ पटाखे चला रहे थे। आशंका है कि इसी दौरान किसी ने हर्ष फायर कर दिया, जिससे गोली युवक को लग गई। घायल युवक को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है, जिनके पास लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल है।
दीनदयाल नगर में दंदरौआ धाम के पास रहने वाले लोकेंद्र भदौरिया ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रात 9 बजे दीप जला रहा था। कुछ लोग छत पर थे तो कुछ लोग घर के दरवाजे पर खड़े थे। चाचा उदयपाल सिंह जो दृष्टिहीन हैं, दरवाजे के पास ही खड़े थे। रात करीब 9.15 बजे आसमानी गोली आकर उनके कंधे और कमर में लगी। पहले उन्हें लगा कि किसी ने पत्थर मारा है लेकिन खून बहने लगा तो वह जोर से चीखे। इसके बाद परिजन वहां आए। देखा तो मौके पर राउंड भी पड़ा मिल गया। टीआई महाराजपुरा आसिफ बेग मिर्जा के मुताबिक युवक की हालत खतरे से बाहर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-a-man-was-shot-outside-the-door-of-a-house-in-dd-nagar-070635-6978280.html
No comments:
Post a Comment