कर्फ्यू के कारण शहरभर में भूख के कारण हमलवर हो रहे श्वानों के लिए कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय प्रबंधन ने एक एनजीओ को दो-दो क्विंटल गेंहू और चावल दिए हैं। एनजीओ भोजन तैयार कर निगम की दोनों एजेंसी की मदद से विभिन्न क्षेत्रों में श्वानों के लिए पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा जू की तरफ श्वानों को पानी पीने के लिए पॉट भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि गरमी में उन्हें पानी मिल सके। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार जू के चार नंबर गेट से पॉट वितरित किए जा रहे हैं। हाथी के लिए रोट तैयार करने के लिए मशीन की व्यवस्था कर रहे हैं।
जू में हाथी मोती को रोज चाहिए 20 रोट, बनाने वाला कोई नहीं
जू में हाथी मोती के लिए खाने का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि मोती के लिए रोजाना 20 रोट (बिना नमक की मोटी रोटी) बनाने वाली दोनों महिला कर्मचारी नहीं आ पा रही हैं। एक हफ्ते से यह दिक्कत चल रही है। हालांकि निगम ने एक कर्मचारी को यह काम सौंपा, लेकिन वह नहीं बना पा रहा है। मोतीको गुड़ के साथ यहरोट दिए जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/zoo-administration-will-provide-food-and-water-to-the-dogs-getting-attacked-in-curfew-food-is-being-made-by-giving-4-quintals-of-wheat-and-rice-to-ngo-127132415.html
No comments:
Post a Comment