मंगलवार को उज्जैन जिले में 11 साल के बच्चे सहित तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां अब संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गई। 11 साल का बालक अपनी मां के साथ 20 दिन पहले कोट मोहल्ला में रहने वाले नाना के घर आया था। उसे तीन-चार दिन से खांसी चल रही थी। जिसके चलते उसका सैंपल लिया। 2 अप्रैल को उसके नाना की हार्टअटैक से मौत हो चुकी है।
बच्चे के पिता भी उज्जैन आ गए थे। बच्चे के माता-पिता के भी सैम्पल लिए। जिनमें से बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है तथा माता-पिता की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद बच्चे को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। केस हिस्ट्री में डॉक्टर ने पाया है कि बच्चे को मामूली खांसी चल रही थी, उसके बाद भी उसमें कोरना का संक्रमण पाया है। यानी कोट मोहल्ला क्षेत्र में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आशंका है बच्चा कोट मोहल्ला क्षेत्र में ही संक्रमित हुआ है।
सलमा बी व लक्ष्मी के परिवार के 31 लोगोंकी रिपोर्ट नेगेटिव
भोपाल से मंगलवार को 140 मरीजों की रिपोर्ट आई है। इसमें 137 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव भार्गव मार्ग की सलमा बी के परिवार के 13 सदस्य और दानीगेट की लक्ष्मीबाई के परिवार के 18 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन दोनों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनके अलावा कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ.एचपी सोनानिया, डॉ.महावीर खंडेलवाल और जिला अस्पताल व माधवनगर अस्पताल के स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/an-11-year-old-child-came-to-nanas-house-kot-dhara-from-dhar-with-her-mother-20-days-ago-an-infection-occurred-here-127126045.html
No comments:
Post a Comment