कोरोना के मरीज अब चिह्नित हॉट स्पॉट इलाकों के अलावा दूसरे क्षेत्रों से भी मिलने लगे हैं। मंगलवार को तिलक नगर, मरीमाता, लोकमान्य नगर जैसे इलाकों से नए 22 पॉजिटिव मरीज मिले, इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 173 पर पहुंच गई। इस आंकड़े के साथ ही इंदौर मरीजों के मामले में देश का तीसरा शहर हो गया है। सोमवार तक केरल का कासरगोड तीसरे स्थान पर था। मुंबई पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर हैं।
इधर, अस्पताल में उपचाररत दो मरीजों की मौत से मृत्यु का आंकड़ा भी 15 हो गया है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मुताबिक, शिक्षक नगर निवासी 84 वर्षीय कृपाराम चौहान 1 अप्रैल से गोकुलदास अस्पताल में भर्ती थे। 5 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसी दिन उनकी मृत्यु हुई। इसी तरह नेहरू नगर निवासी 30 वर्षीय स्नेह धवन को 2 अप्रैल को भर्ती किया था, 3 को उनकी मौत हो गई। 5 अप्रैल को आई रिपोर्ट में उनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई। शहर में 24 मार्च को कोराना का पहला मरीज मिलने के बाद 15 दिन में 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लगातार पॉजीटिव मरीज आने के साथ ही शहर में कंटेनमेंट एरिया भी बढ़ते जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने मंगलवार को लोकमान्य नगर, तिलक नगर, ब्रह्मबाग कॉलोनी मरीमाता, विद्या पैलेस, साउथतोड़ा, अनूप नगर को भी कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। इसके बाद इन क्षेत्रोें में अब मरीज मिलने के घर के आसपास के कम से कम 200 घरोें में स्क्रीनिंग की जाएगी।
मैरिज गार्डन में क्वारेंटाइन लोगों में भी कई पॉजिटिव
अरिहंत होस्टल की 26 वर्षीय युवती, मधुबन कॉलोनी की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, दौलतगंज के 70 वर्ष के बुजुर्ग, सैफी नगर के 79 वर्षीय बुजुर्ग, जबरन कॉलोनी का 36 वर्षीय पुरुष, स्नेहलतागंज के 60 वर्ष के बुजुर्ग, दौलत कॉलोनी खजराना के 52 वर्ष के पुरुष, आजाद नगर के 52 वर्षीय पुरुष, मरीमाता चौराहा के 50 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर के 50 वर्षीय पुरुष, लोकमान्य नगर के 59 वर्षीय बुजुर्ग,साउथ तोड़ा के 44 वर्षीय पुरुष, नयापुरा के 62 वर्ष के बुजुर्ग, 45 साल का पुरुष और 26 साल की युवती, स्कीम नंबर 71 के 75 वर्षीय बुजुर्ग, ब्रम्हबाग कॉलोनी के 61 वर्षीय बुजुर्ग, गुरु अमरदास हॉल का 28 वर्ष का युवक, ताराकुंज गार्डन के 48 वर्ष के पुरुष और 47 व 49 वर्ष की महिलाएं सूची में शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
अब तक हुए 15 डिस्चार्ज, 10 मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव
कोरोना के फैलाव के बीच एक राहत भरी खबर है कि पाॅजिटिव पाए गए मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। सोमवार-मंगलवार यानी दो दिन मंे 15 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस और मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और इनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आते ही दस और मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं निजी अस्पतालों में मरीजों के उपचार में लापरवाही को लेकर आ रही शिकायतों पर कमिश्नर त्रिपाठी ने दोपहर में निजी अस्पातलों का दौरा किया। और सभी को हिदायत दी कि ग्रीन अस्पतालों मंे कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को छोड़कर सभी का उपचार होना है।
खजराना में लोगों ने तालियांबजा डॉक्टरों का सम्मान किया
खजराना क्षेत्र पहुंची मेडिकल टीम का लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। दरगाह के पास जब डॉक्टरों की टीम पहुंची तो लोगों ने तालियां बजाईं। इसके बाद टीम तंजीम नगर, अशर्फी नगर भी पहुंची। यहां पर स्क्रीनिंग की। लोगों ने भी टीम को पूरा सहयोग किया। इसी बीच, क्षेत्र की करीब 65 मस्जिदों से एेलान भी किया गया कि शब-ए-बरात घर से ही मनाएं, कोई भी बाहर न निकले। वहीं एमजी रोड थाना क्षेत्र की मस्जिदों से ऐलान किया गया कि जनाजे में सिर्फ चार लोग ही जाएंगे।
ं
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-after-mumbai-delhi-figure-173-22-new-patients-30-years-old-died-127125513.html
No comments:
Post a Comment