Tuesday, April 7, 2020

संभागायुक्त-आईजी के निर्देश- अखबार हॉकर्स को नहीं रोकेगी पुलिस

कोरोना संक्रमण के चलते कर्फ्यू में अखबार के हॉकरों को विशेष छूट दी गई है। इसके बावजूद कंटेनमेंट एरिया सहित अन्य इलाकों में पुलिस द्वारा हॉकरों को रोका जा रहा था। इसे लेकर मंगलवार को संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, आईजी विवेक शर्मा ने निर्देश जारी किए कि किसी हॉकर को अखबार वितरण से न रोका जाए।

डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने भी सभी थानों को निर्देशित किया कि हॉकरों को कंटेनमेंट जोन, बफर जोन सहित शहर के किसी भी इलाके में अखबार वितरण से नहीं रोका जाए। उन्होंने विशेष रूप से प्रभात गश्त और सुबह ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और थाने के स्टाफ को भी वायरलैस सेट पर निर्देश का पालन करने के आदेश दिए। निचले स्टाफ को भी विशेष रूप से ध्यान रखने का कहा गया है कि किसी भी हॉकर के साथ कोई अभद्रता न की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, आईजी विवेक शर्मा ने निर्देश जारी किए कि किसी हॉकर को अखबार वितरण से न रोका जाए


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/divisional-commissioner-igs-instructions-police-will-not-stop-newspaper-hawkers-127125515.html

No comments:

Post a Comment