Sunday, March 1, 2020

बाबई, इटारसी, सोहागपुर, पचमढ़ी में रात में बारिश, बैतूल में गिरे अाेले


नर्मदापुरम संभाग में रविवार काे माैसम बदला है। माैसम बदलने के कारण हाेशंगाबाद, हरदा अाैर बैतूल जिले में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं बाबई, इटारसी, सोहागपुर, पचमढ़ी में रात करीब 10 बजे हल्की बारिश हुई। है। पश्चिमी विक्षाेभ के कारण माैसम में बदलाव अाया है। करीब 5 से 10 मिनट तक पानी गिरा है। पचमढ़ी में भी रात में बारिश हुई है। माैसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार साेमवार काे दाेपहर में बादल साफ हाे जाएंगे। इधर कृषि उप संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि हाेशंगाबाद जिले में इतनी बारिश से फसल काे नुकसान नहीं हाेगा।

बैतूल: गांवों में दोपहर 2.45 बजे तक से लेकर साढ़े चार बजे तक गरज-चमक अाैर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस बीच चने से लेकर बेर अाकर तक के अाेले 10 मिनट तक गिरे।

हरदा: जिले के हंडिया और टिमरनी के तजपुरा गांव में बारिश हुई। हंडिया में रविवार को रात करीब 8 बजे 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। किसानाें ने कहा बारिश तेज हुई ताे गेहूं और चने की फसल काे नुकसान हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-babai-itarsi-sohagpur-pachmarhi-rain-at-night-fell-in-betul-063517-6754856.html

No comments:

Post a Comment