Monday, March 23, 2020

संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश में रोल मॉडल बना ग्वालियर का अस्पताल


ग्वालियर को रोल माॅडल बनाकर प्रदेश के छह ईएसआई अस्पताल अपग्रेड होंगे। साढ़े चार सौ बिस्तर क्षमता वाले इन छह हाॅस्पिटल के आॅपरेशन थिएटर व वार्ड सामान्य बीमारियों पीड़ित या आॅपरेशन वाले मरीजों के अलावा े संक्रमित बीमारियों से बचाव के हिसाब से तैयार किए जाएंगे। इसके लिए ग्वालियर के 100 बिस्तर के अस्पताल को श्रम विभाग ने रोल माॅडल माना है। यहां आॅपरेशन थिएटर में संक्रमण रोकने के लिए इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड में पलंग भी इस तरह से सेट किए गए हैं कि मरीज को आइसोलेशन में रखा जा सके।

ये हैं सुविधाएं

लोको स्थित बीमा अस्पताल में 80 एमए की एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासांउड मशीन के साथ पैथोलॉजी विभाग में नया ओटोएनालाइजर मौजूद हैं। इन सभी मशीनों के साथ यहां के डॉक्टर व स्टाफ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दे रहे हंै। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव अशोक शाह ने गत दिनों ग्वालियर बीमा अस्पताल के वार्ड, ओटी, पैथोलॉजी सहित ओपीडी व भर्ती मरीजों की पूरी जानकारी प्रेजेंटेंशन के लिए मंगाई थी। गौरतलब है कि प्रदेश में ग्वालियर सहित छह बीमा अस्पताल है जिनमें भोपाल, देवास, उज्जैन, नागदा व इंदौर अस्पताल शामिल हंै। गौरतलब है कि बीमा अस्पताल में हर महीने माइनर-मेजर मिलाकर 100 सर्जरी की जाती हंै तथा हर रोज अस्पताल की ओपीडी में 350 से 400 मरीज इलाज के लिए आते हैं।


लोको स्थित बीमा अस्पताल।

ग्वालियर के अस्पताल में हैं बेहतर सुविधाएं

ग्वालियर बीमा अस्पताल में बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं हैं। हम चाहते हैं ग्वालियर की तरह प्रदेश के सभी बीमा अस्पतालों में पंजीकृत कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिले। हम इसी तरह प्रदेश के अन्य बीमा अस्पतालों में भी सुविधाएं बढ़ाने के प्लान पर काम कर रहे हैं।
अशोक शाह, प्रमुख सचिव, श्रम विभाग

हमारे अस्पताल में पूरी तैयारी है

बीमा अस्पताल में हर परिस्थिति से लड़ने की पूरी तैयारी है। संक्रमण रहित ओटी के साथ वार्ड में सभी इंतजाम हैं। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ब्लड इन्वेस्टीगेशन सहित दवाएं व बेहतरीन वार्ड में मरीजों को भर्ती करने के पूरे इंतजाम हैं।
डॉ. सीएस जायसवाल, अधीक्षक, बीमा अस्पताल ग्वालियर

{आधुनिक ओटी के साथ ईएसआई की तैयारी... **



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news gwalior hospital became a role model in the state to prevent infection
Gwalior News - mp news gwalior hospital became a role model in the state to prevent infection


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-gwalior-hospital-became-a-role-model-in-the-state-to-prevent-infection-071703-6902617.html

No comments:

Post a Comment