हरदा| शहर में मेडिकल स्टाेर पर मास्क अाैर हैंड सेनेटाइजर के स्टाॅक अाैर रेट की पड़ताल के लिए साेमवार काे कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा बनाई टीम जांच करने पहुंची। टीम ने करीब 20 मेडिकल स्टाेर पर जांच की। हर जगह इन वस्तुअाें का स्टाॅक व विक्रय की रेट लिस्ट देखी। टीम ने कहा कि दुकानदार न इनका स्टाॅक कर न ताे कृत्रिम कमी पैदा करें अाैर न ही मुनाफाखोरी के लिए ज्यादा कीमतों में बेचें। उन्हें दुकान पर राेज स्टाॅक व रेट लिखने तथा समय-समय पर कलेक्टोरेट में इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-the-team-arrived-to-check-the-stock-of-the-mask-sanitizer-at-the-medical-store-in-the-city-072010-6904116.html
No comments:
Post a Comment