Saturday, March 21, 2020

तीन दिन में दाे सूने मकानाें में चाेरी, चाेर गिराेह के सक्रिय हाेने की आशंका


सिटी थाना क्षेत्र में तीन दिनाें में दाे सूने मकानाें में चाेरी हुई। इसमें नकदी सहित लाखाें रुपए के जेवरात चाेरी हाे गए। सूने मकानाें के बाहर का दरवाजा का ताला और गाेदरेज अलमारी का ताला ताेड़ने के तरीका एक जैसा है। इससे रैकी कर चाेरी करने वाले गिराेह की आशंका है। अचानक चाेरी की घटनाएं बढ़ने से पुलिस सकते में है।

पुलिस चाैराहाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग देख रही है। संदिग्धाें से भी पूछताछ हाे रही है। चाैबे काॅलाेनी में हिमांशु पिता राकेश कनाैजिया के सूने मकान का ताला ताेड़कर घुसे चाेर 15 हजार रुपए नकदी, 4 ताेला साेना, 3 पाव चांदी के जेवरात चुरा ले गए। चाेरी गए गहनाें की कीमत करीब एक लाख रुपए है। इसी तरह शिक्षक काॅलाेनी में किराए के मकान में रहने वाले मनीष पिता जगदीश तनवाल अपने रिश्तेदार के यहां खमगांव गए थे। उनके सूने मकान में 20 मार्च काे अज्ञात चाेर दरवाजे का ताला ताेड़कर घुसे।

गाेदरेज अलमारी का ताला ताेड़कर अज्ञात चाेर 10 हजार रुपए नकद, मंगलसूत्र, साेने का हार, बाजूबंद, साेने की चेन चुरा ले गए। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक चाेरी की वारदात का तरीका एक जैसा है। इससे रैकी कर चाेरी करने की आशंका है। इसमें शहर में काेई नया गिराेह सक्रिय है। पुलिस ने कंट्राेल रूम में सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। इसमें संदिग्ध लाेग नजर आ रहे हैं।

चोरों को हिरासत में लिया है


- उमेदसिंह राजपूत, टीआई, हरदा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-there-is-a-possibility-of-active-killing-of-cher-gir-ghera-in-the-two-listened-houses-in-three-days-071526-6893270.html

No comments:

Post a Comment