Sunday, March 22, 2020

जनता कर्फ्यू : कानड़ में बाजार बंद रहे


कानड़ | कानड़ में कारोबारियों ने कारोबार को स्वेच्छा से बंद रखा। यहां तक की हर गली-मोहल्लों में लगी छोटी दुकानें भी पूरी तरीके से बंद रही। नायब तहसीलदार जेपी गौतम, टीआई जेएस मंडलोई, उपनिरीक्षक कटारा स्थिति का अवलोकन करते रहे। नगर बंद रहने से दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। यात्री बसें भी दिनभर बंद रही, मेडिकल एवं चिकित्सा सेवाएं चालू थी। मेडिकलों, अस्पताल में न तो मरीज दिखाई दिए न ही भीड़।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-janata-curfew-markets-closed-in-kanad-062545-6897783.html

No comments:

Post a Comment