हाेशंगाबाद | एसपीएम गेट नंबर तीन पर बुधवार रात को उत्तरप्रदेश से अाई एक महिला मिली है। जाे कि बीमार है। स्थानीय लाेगाें ने डायल 100 अाैर 108 काे सूचना दी है लेकिन डायल 100 मामले काे समझकर वापस चली गई। देर रात तक बीमार महिला काे न अस्पताल पहुंचाया न ही किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला इटारसी में किसी ट्रेन से उतरी थी लेकिन वाहन नहीं हाेने से पैदल हाेशंगाबाद अा रही थी। इस दाैरान पैदल चलने से संभवत: तबीयत खराब हाे गई। लोगों के मुताबिक महिला अन्य राज्य की है। साधन नहीं मिलने के कारण वह पैदल सफर करने लगी। इसी कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। लोगों ने उसकी मदद की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-the-health-of-a-woman-on-foot-from-itarsi-worsens-072555-6915277.html
No comments:
Post a Comment