सावधानी से लगाएं मास्क , रियूज करने से पहले मास्क अाैर हाथ काे सैनेटाइज करें
हवा में फैल रहे वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क बेहतर तरीका है लेकिन मास्क का उपयाेग भी सावधानी से करना जरूरी है। बाजार में तरह-तरह के मास्क उपलब्ध हैं। डाॅ. दीपक विश्वास ने बताया वन टाइम यूज मास्क काे उपयाेग करने के बाद सही तरीके से डिस्पाेज करना भी जरूरी हाेगा। रियूज किए जाने वाले मास्क काे हाईजीनिक तरीके से मेंटेन करना भी जरूरी हाेगा। मास्क काे गंदगी, धूल अाैर संक्रमण से बचाना जरूरी है। यदि मास्क उपलब्ध नहीं है ताे गरम पानी में अच्छी तरह से धुले अाैर सेनेटाइज किए सूती कपड़े काे भी मास्क के रूप में उपयाेग किया जा सकता है।
कैसे -कैसे मास्क
{ वन टाइम डिस्पोजेबल मास्क को सर्जिकल मास्क भी कहते हैं। यह मास्क अस्पताल के मरीज, डाॅक्टर अाैर स्टाफ के लिए उपयाेगी है। इस मास्क की लाइफ 3 से 8 घंटे ही रहती है। कोरोनावायरस से 100 फीसदी बचाव के लिए यह उपयुक्त नहीं है।
{ कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए एन95 मास्क प्रभावी है। यह हवा में माैजूद 95 प्रतिशत कणाें काे राेककर शुद्ध वायु देता है। यह मास्क दवाई की दुकानाें पर उपलब्ध हाेगा।
एेसे करें मास्क का उपयाेग
{ मास्क को हाथ में लेने से पहले हाथों को एल्कोहल आधारित हैंड सेनेटाइजर या साबुन से अच्छे से धो लें।
{ अपने मुंह और नाक को मास्क से अच्छे से ढकें और सुनिश्चित करें कि कोई गैप न रहे।
{ मास्क पहनने के बाद इसे बार- बार हाथों से न छूएं।
{ यदि मास्क काे छुअा है या निकाल कर रखा है ताे उसे गरम पानी अाैर डिटाेल से साफ करें।
{ रेडीमेड मास्क का उपयाेग एक समय के बाद बंद कर दें।
कोरोना वायरस एक बड़ी महामारी, सभी लोग करें मुकाबला: विजयपाल
सोहागपुर| कोरोना संक्रमण एक बड़ी महामारी है जिसका खतरा अभी टला नहीं है इसके लिए हमें बड़ा संघर्ष करना होगा संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए मिलकर तैयारियां करनी होंगी। लोग इस संकट की इस घड़ी में एक दूसरे का सहयोग करें और लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों से बाहर ना निकले उक्त बात बुधवार को विधायक निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने कही। विधायक ने बताया कि प्रशासन द्वारा शहर का मार्केट खुलने का समय पहले 6 बजे से 9 बजे तक था अब आवश्यक सेवाएं के तहत किराना दुकान सब्जी फल दूध आदि की दुकानें सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं जपं सभागार में विधायक ने अधिकारियों की एक बैठक ली बैठक में अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। विधायक ने कहा कि लोगों के बीच खाने पीने की चीजों में कमी नहीं आने पाए अगर किसी को खाना नहीं मिल रहा है तो उसके लिए नपं द्वारा व्यवस्था की जाए। विधायक ने प्रशासन को हिदायत दी कि जो लोग बाहर से आए हैं उन पर विशेष नजर रखी जाए। विधायक ने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत काेष में देने की घोषणा की और समाज के सभी वर्ग से सहयोग की अपील की। वहीं अधिकारियों की बैठक में बीएमओ रेखा सिंह गौर ने विधायक को बताया कि अस्पताल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है एवं सभी सेक्टर मेडिकल ऑफिसर को अपने-अपने क्षेत्र में निगाह रखने के लिए निर्देशित किया गया है अगर आसपास में कोई समस्या बनती है तो उसके लिए मेडिकल टीम गठित की गई है एवं एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है। बीएमओ ने बताया कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राइमरी स्तर का इलाज ही संभव है। गंभीर स्थिति में वेंटीलेटर की स्थिति पर मरीज को जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
प्रशासन ने पहले किया निवेदन फिर की सख्ती
बाबई :
01. गाेलचा किराना स्टाेर्स 9893602668
02. महेश्वरी किराना 9424420422
03. टावरी किराना 9993223334
साेहागपुर :
01. पाॅलीवाल किराना 7000295249
02. राजकुमार साहू 8770773217
03. मनाेज मालवीय 7000316394
04. गुरूनानक किराना 9300493314
सिवनी मालवा :
01. महेश्वरी ट्रेडर्स 9826664227
02. दीपक कुमार राजेश कुमार 9826323200
03. कैलाश चंद्र जैन 9179995555
04. राधेश्याम ललित कुमार 9826676326
05. अशाेक कुमार रजत कुमार 9826759474
06. रितेश ट्रेडर्स 8889888808
07. साहू किराना 9926405552
08. धामंदे किराना 9826759470
पिपरिया :
01. महेश्वरी किराना 9425310547
02. वैजनाथ चाैथमल 8435998888
03. नंद किशाेर अग्रवाल 9893223564
04. राहुल किराना 9893692705
05. नारायण दास किशन दास 9425475608
06. शिवानी स्नैक्स 8839490788
07. राजेंद्र किराना 7000037952
08. सुरभि किराना 9893895706
09. विशाल राय किराना 9826880117
10. अमृत किराना 7974657519
11. दुर्गा किराना 9893223564
12. महेश किराना 9753766166
13. अानंद किराना 9993964368
14. सचिन किराना 6264513380
15. मानक किराना 7999604229
बनखेड़ी :
01. नरेंद्र किराना 9131040192
02. मनाेज किराना 9425635492
03. समैया गिफ्ट हाउस 7974758466
04. अाकाश किराना 9981967734
05. महावीर किराना 9340456752
बनखेड़ी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए चौथे दिन भी नगर सफलता पूर्वक पूर्णतः बंद रहा। थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन ने स्थानीय पत्रकारों की बैठक ली। प्रशासन नके कहा कालाबाजारी की सूचना मिलने पर संबंधित की दुकान सील और संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। आटा चक्की संचालकों के लिए संदेश दिया कि निर्धारित समय अवधि में पिसाई करें। कार्य की अधिकता होने पर उपभोक्ताओं का गेहूं रख लें। रात में दुकान का गेट लगाकर पिसाई करके रखे। इस दौरान सीएमओ राजेंद्र शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक संजय दुबे सहित स्थानीय अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-home-delivery-of-goods-from-80-shops-in-the-district-071130-6915292.html
No comments:
Post a Comment