Wednesday, March 25, 2020

इधर भी कोई नहीं दे रहा ध्यान, 3 घंटे की छूट की आड़ में खुल रहा पूरा बाजार


पिपरिया| लाॅक डाउन में स्थानीय प्रशासन ने सुबह 7 बजे से 9 बजे तक किराना, सब्जी-फल, कृषि से संबंधित ऑटो पार्टस की दुकानों को खोलने की मोहलत दी है। देखा जा रहा है इन दुकानों को दी गई मोहलत की आड़ में शहर का पूरा बाजार खोला जा रहा है। पूरी दुकानें खुलने से बाजार में भीड़ हो रही है और वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ध्यान दिए जाने की अपेक्षा जताई है। छूट की आड़ में बाजार की कपड़ा, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री आदि की दुकानें भी खोली जा रही हैं। पूरा मार्केट खुलने की जानकारी के चलते वे लोग भी बाजार आ रहे हैं जिनकी जरूरत भोजन और दवा से अलग है। यही वजह है कि बाजार में बहुत ज्यादा भीड़ हो रही है जिसके चलते वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Itarsi News - mp news no one is paying attention here the whole market opens up under the guise of 3 hour discount


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-no-one-is-paying-attention-here-the-whole-market-opens-up-under-the-guise-of-3-hour-discount-072531-6915288.html

No comments:

Post a Comment