Sunday, March 22, 2020

दुबई से लौटे एक ही परिवार के तीन लोगों व सिंगापुर से आए एक युवक को 14 दिन तक सेल्फ आइसोलेशन में भेजा


दुबई से दस दिन पूर्व शहर लौटे एक परिवार के तीन सदस्यों के मेडिकल चेकअप के बाद सेल्फ आइसोलेशन की सलाह दी है। तीनों अपने आदिनाथ परिसर स्थित निवास में है और स्वस्थ है। उधर, सिंगापुर से लौटे युवक बड़जात्या को मेडिकल ऑॅफिसर देवेंद्र स्वामी ने मोबाइल पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर 14 दिन तक क्वारेंटाइन पीरियड पर घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

दुबई से आए धीरज अग्रवाल, प|ी और बेटे की जांच ब्लाॅक मेडिकल आफिसर डाॅ. प्रमोद अर्गल के पांच सदस्यीय दल ने शुक्रवार को की। उन्होंने कहा परिवार को जांच होने तक कोई शिकायत नहीं है। परिवार को घर में रहने, बाहर न निकलने और सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि होने पर तत्काल सूचना देने का कहा है। धीरज ने बताया कि उनका पूरा परिवार स्वस्थ है और प्रशासन एवं मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं। अफवाहों से बचने का भी कहा है। मेडिकल चेकअप दल में डाॅ. अर्गल के अलावा सुखदेव रावत, आशालता डोंगरे, पांडे एवं दिनेश पंचोली शामिल थे।

निर्णय : चार दिन बंद रहेगा सराफा बाजार

बड़नगर | मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर स्थानीय सराफा एसोसिएशन की बैठक नाथूलाल कंपनी की दुकान पर हुई। इसमें व्यापारी मास्क पहनकर बैठक में आए। बैठक में जनता कर्फ्यू का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित कर 25 मार्च तक बाजार बंद करने का निर्णय लिया। अन्य एसोसिएशन से बाजार बंद करने की अपील की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अशोक सर्राफ, वीरेंद्र राठौर, अभय टोंग्या, कृष्णदास गुप्ता, ब्रजमोहन नीमा ने विचार व्यक्त किए। ललित सर्राफ ने बताया बैठक के बाद सभी व्यवसायियों ने मौन जुलूस निकालकर कारोबार बंद रखने की अपील की। व्यापारियों के साथ विधायक मुरली मोरवाल ने भी नागरिकों से कारोबार बंद रखने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnagar News - mp news three people from the same family returned from dubai and a young man from singapore were sent to self isolation for 14 days


source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-three-people-from-the-same-family-returned-from-dubai-and-a-young-man-from-singapore-were-sent-to-self-isolation-for-14-days-062606-6896900.html

No comments:

Post a Comment