Thursday, January 9, 2020

नाबालिग के लापता होने पर मुस्लिम समाज ने ज्ञापन देकर कहा- हुआ है अपहरण, आरोपी पकड़े जाएं

समाज की नाबालिग का अपहरण होने के बाद सुराग न लगने पर मुस्लिम समाज ने गुरुवार को कलेक्टोरेट में अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस महानिर्देशक के नाम एएसपी को ज्ञापन दिया।

दरअसल इसरार कुर्रेशी की नाबालिग बच्ची 6 जनवरी से लापता है। परिजनों के आरोप है कि उसे शाहरुख पुत्र स्व.मकसूद खान निवासी आजाद मोहल्ला, उसका चाचा संजू बाबा, मां मीना ने अपहरण किया है। संजू बाबा नशीले पदार्थों का कारोबार करने के मामलों में जेल जा चुका है। समाज के लोगों ने संदेह जाहिर किया कि ये लोग बच्ची की हत्या भी कर सकते हैं। समाज के लोगों ने बताया कि नाबालिग के परिजनों का कहना है कि अगर बच्ची को कुछ भी होता है तो परिवार के लोग आत्महत्या कर लेंगे। समाज की मांग है कि नाबालिग बच्ची के अपहरण करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर उस्मान, पप्पू, अलीम खां सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

नाबालिग के अपहरण की शिकायत लेकर पहुंचे समाज के लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news on the disappearance of a minor the muslim society gave a memorandum and said that the kidnapping happened the accused should be caught


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-on-the-disappearance-of-a-minor-the-muslim-society-gave-a-memorandum-and-said-that-the-kidnapping-happened-the-accused-should-be-caught-063029-6358628.html

No comments:

Post a Comment