दरअसल इसरार कुर्रेशी की नाबालिग बच्ची 6 जनवरी से लापता है। परिजनों के आरोप है कि उसे शाहरुख पुत्र स्व.मकसूद खान निवासी आजाद मोहल्ला, उसका चाचा संजू बाबा, मां मीना ने अपहरण किया है। संजू बाबा नशीले पदार्थों का कारोबार करने के मामलों में जेल जा चुका है। समाज के लोगों ने संदेह जाहिर किया कि ये लोग बच्ची की हत्या भी कर सकते हैं। समाज के लोगों ने बताया कि नाबालिग के परिजनों का कहना है कि अगर बच्ची को कुछ भी होता है तो परिवार के लोग आत्महत्या कर लेंगे। समाज की मांग है कि नाबालिग बच्ची के अपहरण करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर उस्मान, पप्पू, अलीम खां सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
नाबालिग के अपहरण की शिकायत लेकर पहुंचे समाज के लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-on-the-disappearance-of-a-minor-the-muslim-society-gave-a-memorandum-and-said-that-the-kidnapping-happened-the-accused-should-be-caught-063029-6358628.html
No comments:
Post a Comment