Thursday, January 9, 2020

जैसा बिहार में होता था वैसे ही मप्र की पुलिस भी करने लगी अपहरण : शर्मा

अशोकनगर| भाजपा मीडिया प्रभारी पर दर्ज हुए 376 के प्रकरण ने अब नया मोड़ ले लिया है। जहां भाजपा ने गुरुवार को इस मामले की जांच के लिए 5 विधायकों की टीम गठित कर अशोकनगर भेजा। वहीं अब बीएसपी नेता ने दलित महिला की इज्जत उछाले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली।

गुरुवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा आज से 10-15 साल पहले हम सुना करते थे कि बिहार में पुलिस, नेता और गुंडे मवालियों का गठजोड़ अपहरण करा करती थी, लेकिन मप्र में एक समाचार सुनने को मिल रहा है कि मप्र की पुलिस भी अपहरण करने लगी। इस घटना को भी अपहरण के तहत देखा जा रहा है। विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, वंशीलाल गुर्जर, गोपीलाल जाटव ने मामले की पूरी जांच की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news madhya pradesh police started kidnapping like it used to be in bihar sharma


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-madhya-pradesh-police-started-kidnapping-like-it-used-to-be-in-bihar-sharma-063032-6358629.html

No comments:

Post a Comment