Wednesday, January 1, 2020

300 डस्टबिन लगाई, सफाई के बाद कर्मचारी क्यूआर कोड मोबाइल से स्कैन कर करेंगे एंट्री

नीमच.शहर के विभिन्न मार्ग, चौराहों व प्रमुख स्थानों पर गीला व सूखा कचरा कलेक्शन के लिए लगाए डस्टबिन में अब दिनभर कचरा भरा नजर नहीं आएगा। सुलभ व सार्वजनिक शौचालय के साथ मूत्रालय में भी गंदे नजर नहीं आएगे। सफाई की मॉनिटरिंग क्यू आर कोड बार से हाेगी। कर्मचारी ने कितनी बजे कचरा निकाला और सफाई की जानकारी ऑनलाइन दर्ज हाेगी। सफाई के बाद कर्मचारी मोबाइल से बाक्स व शौचालय पर लगे क्यू आर कोड को स्कैन करेंगे ताे वह नपा कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में अपडेट हाे जाएगा। कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती तो निलंबन की कार्रवाई हाेगी।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में ज्यादा से ज्यादा अंक पाने के लिए नगरपालिका हर टास्क को पूरा करने में लगी है। आईसीटी के तहत 200 अंक पाने के लिए सफाई कर्मचारियों की बायोमैट्रिक से उपस्थिति के साथ उनके कार्य पर नजर रखने के लिए शहर में 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। नपा कंट्रोल रूम से ऑनलाइन माॅनिटरिंग की जा रही है। अब शहर में सार्वजनिक स्थानों पर गीले व सूखा कचरा संग्रहण लिए क्यूअार वाले 190 डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। कचरा कलेक्शन कार्य में लगे कर्मचारी इन्हें साफ कर रहे या नहीं इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। कचरा निकालने के बाद क्यू आर कोट को कर्मचारी द्वारा मोबाइल से स्कैन करते ही ऑनलाइन इंट्री हो जाएगी। इसी तरह शहर के 30 सुलभ व सार्वजनिक शौचालय पर क्यू आर कोड बार लगवा रही है। इनकी सफाई की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन होगी।

लापरवाही पर निलंबन की कार्रवाई
ऑनलाइन मॉनिटरिंग में प्रतिदिन की स्थित दर्ज होगी। किसी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ अधिकारी विश्वास शर्मा ने बताया कि पहले तो कार्य सुधारने के लिए चेतावनी दी जाएगी। फिर कार्य बदलेंगे उसके बाद भी लापरवाही आई तो वेतन काटने के साथ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

टीम ऑनलाइन चेक करेगी
नपा की इसी माह स्वच्छ नीमच को लेकर दो परीक्षा होना है। पहली 3 स्टॉर रैंकिंग व दूसरी स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए। सर्वे टीम नपा के ऑनलाइन मॉनिटरिंग मोबाइल के एप चेक करेगी।

कार्य बेहतर हो रहे हैं


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लायंस पार्क के काॅर्नर पर प्याऊ के पास लगाई क्यूआर कोर्ड वाली डस्टबिन।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/300-dustbin-installed-employees-will-scan-qr-code-from-mobile-after-cleaning-126411347.html

No comments:

Post a Comment