Sunday, January 12, 2020

फर्शी, पत्थर का अवैध परिवहन में लगा ट्रक जब्त

चंदेरी| वन विभाग और पुलिस ने रात के समय अवैध तरीके से फर्शी, पत्थर के परिवहन पर कार्रवाई की। वन अमले ने फर्शी और पत्थर से भरे ट्रक को जब्त कर विक्रमपुर चौकी में खड़ा करा दिया। दरअसल शनिवार रात फर्शी, पत्थर से भरा ट्रक एमपी 15 एचए 0389 अवैध तरीके से परिवहन कर रहा था। जानकारी लगते ही वन अमले ने कनावटा पश्चिम वन परिक्षेत्र से जब्त किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी आदित्य कुमार पुरोहित, सचिन कुमार शर्मा, रफीक खान, चंद्रवीर कुशवाह, महमूद बैग मिर्जा, नरेंद्र राजपूत, राजीव परिहार, महेश अहिरवार ने रात को पहुंचकर कार्रवाई की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-truck-seized-in-illegal-transportation-of-floor-stone-070017-6382498.html

No comments:

Post a Comment