दरअसल सेंद्रपाल पुत्र प्रेमा बंजारा 21 साल अपने भाई बंटी और दादी के साथ खेत के मकान पर रहता था। उसने सिरोंज तहसील के ग्राम सनतोकपुर की लड़की को भगाकर शादी कर ली थी। मृतक के ताऊ अमर सिंह ने बताया कि उसका भाई बंटी सुबह बैलों को चारा डालने के लिए गया था। तो उसने भाई को फांसी पर लटका देगा और घबराकर रस्सी काट दी। उसने सोचा हो सकता है शायद जिंदा हो, पर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद डायल 100 को कॉल किया। थूबोन चौकी से पुलिस व चंदेरी से टीआई संजीव तिवारी गांव में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा सेंद्रपाल के ससुराल पक्ष के लोग पिछले 4 दिन से गांव में ही थे और उसे तरह तरह की धमकी दे रहे थे। इसी कारण उसने फांसी लगाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-when-the-in-laws-threatened-the-young-man-hanged-070020-6382501.html
No comments:
Post a Comment