दरअसल शिवपुरी जिले के ग्राम गूडर निवासी रमेश बंशकार अपनी प|ी रानी, तीन वर्ष के बच्चे कार्तिक और दो माह के आशिक के साथ मोटरसाइकिल से चंदेरी इलाज के लिए आए। चंदेरी में अस्पताल की जानकारी नहीं होने पर रमेश ने हंसारी गांव में सड़क पर अपनी प|ी को दोनों बच्चों को उतारकर अपनी ससुराल खैरा चला गया। वहां से अपनी सास रमकू को लेकर आया। रमेश ने बताया कि हंसारी ने हम सभी पांच लोग बाइक पर सवार होकर चंदेरी आ रहे थे। इसी दौरान चंदेरी की तरफ से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें टक्क्र मारकर भाग गया गया। इससे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट होने पर उसे भोपाल रैफर किया गया।
मोटरसाइकिल टकराने से युवक के पैर में आई चोट: दूसरी घटना में चंदेरी ललितपुर मार्ग पर प्राणपुर घाटी के नीचे मोड पर हुई। आमने-सामने टकराई बाइक में प्राणपुर निवासी विजय कोली गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय के पैर में गंभीर चोट आई है। बंगाबाग में खेल रहे लोगों ने घायल को बाइक से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने टक्कर मारने वाले दूसरे बाइक सवार को भी पकड़कर अस्पताल लाए। जहां उसकी अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-bike-collided-face-to-face-bike-driver-ran-after-hitting-5-injured-070014-6382524.html
No comments:
Post a Comment