Sunday, January 12, 2020

शुद्धता के लिए युद्ध कार्यक्रम के तहत पीजी कॉलेज में हुई भाषण प्रतियोगिता

स्पर्धा में प्रथम अभिषेक पाठक, द्वितीय अजय ओझा एवं तृतीय स्थान पर अमित कुमार रहे

भास्कर संवाददाता| चंदेरी

शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज में प्रदेश सरकार के शुद्धता के प्रति युद्ध अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय भारतीय थाली पोषण की दृष्टि से आम भारतीय की बदलती खाद्य प्रवृत्तियां रखा गया।

प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें प्रथम अभिषेक पाठक, द्वितीय अजय ओझा एवं तृतीय स्थान पर अमित कुमार रहे हैं। प्रथम स्थान पर आने वाले अभिषेक पाठक ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय प्राचीन काल से ही स्वादिष्ट और पोषण युक्त भोजन खाते हैं प्राचीन काल से ही भारत में अंकुरित और मोटे अनाजों का सेवन चला रहा है। जिससे आदमी की मानसिक तथा शारीरिक वृद्धि अच्छी प्रकार से हुई है, जिससे लोग लंबी आयु तक जीते थे और भारतीय प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में कब क्या खाना है कैसे खाना है ऋतु के हिसाब से विभिन्न प्रकार के भोजन का वर्णन दिया गया है। वही आज के समय में पश्चिमी प्रभाव से भारतीयों की खानपान में बहुत तेजी से बदलाव आए हैं आजकल लोग जंक फूड पिज्जा जैसी चीजों के लिए रुचि दिखाते हैं यह कहीं ना कहीं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं आज के समय में मां के हाथ के खाने की स्थान पर जोमेटो और स्विगी जैसे ऑनलाइन कंपनियों ने ले ली है आज हजारों की संख्या में कुपोषित बच्चे भारत में है इसके लिए एक जनजागृति की आवश्यकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-speech-competition-held-in-pg-college-under-war-program-for-purity-070012-6382523.html

No comments:

Post a Comment