
चंदेरी|आयुष्मान भारत निरामय योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल में किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक गोपाल सिंह चौहान ने की। शिविर में सीएमएचओ डॉ. जेआर त्रिवेदिया, डॉ. आरपी शर्मा, डॉ. एमएल खिरता, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. सीपी यादव, डॉ. ज्योति खरका, डॉ. मालती गोलिया ने मरीजों की जांच की। शिविर में 141 मरीजों का पंजीयन किया गया।
इस दौरान 2 गंभीर मरीजों को जिला स्तरीय शिविर में रैफर किया गया। शिविर में 80 पात्र लोगों के आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-141-patients-examined-in-block-level-camp-070010-6382522.html
No comments:
Post a Comment